//मदन साहू//
नेटवर्क छतरपुर। शासकीय महाराजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय छतरपुर में शनिवार की शाम "एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब" के तत्वावधान में "वन्देमातरम" विषय पर ऑनलाइन काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अनूठी काव्यपाठ स्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सृष्टि गुप्ता ने मनोज्ञ काव्यपाठ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सरस आयोजन प्राचार्य डॉ डी पी शुक्ला के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए डॉ सुमति प्रकाश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में डॉ बी एस परमार ( प्राध्यापक हिंदी एवं परीक्षा नियंत्रक एम सी बी यू छतरपुर), डॉ अर्चना शर्मा (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान) तथा डॉ गायत्री बाजपेई (प्राध्यापक हिंदी) रहे। जिले एवं प्रादेशिक स्तर पर लगभग 130 पंजीकृत प्रतिभागियों ने एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत सहभागिता की थी, जिसमें आयोजन हेतु नामांकित प्रतिभागियों ने आनलाइन स्वरचित सरस काव्यपाठ प्रस्तुत किया। काव्यपाठ की विषयवस्तु भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता के साथ साथ देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत की गईं। निर्णायक मंडल ने कविताओ की सारगर्भित प्रस्तुतीकरण पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी| इस काव्य पाठ प्रतियोगिता में श्रृष्टि गुप्ता ने प्रथम,खुशी करवरिया ने द्वितीय एवं कृष्ण बिहारी गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।आयोजन प्रभारी एवं समन्वयक डॉ कल्पना वैश्य ने इस कार्यक्रम का संचालन किया तथा अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। तकनीकी रूप से विशेष सहयोग प्रो. देवेंद्र कुमार प्रजापति, डॉ श्याम कापडे तथा डॉ कृष्णकांत गंगेले ने किया।