//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आज दसवीं हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिए गए। जिसमें मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर तहसील क्षेत्र के तीन नन्हें बेटो ने प्रदेश की मैरिट सूची में क्रमशः प्रथम,तीसरा व नवां स्थान प्राप्त कर नगर सहित जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा सुविधाओं का मोहताज नहीं होती,यह साबित किया है पन्ना जिले के छोटे से गांव बसई के होनहार छात्र चतुर कुमार त्रिपाठी ने जिसने प्रदेश की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया है। साधारण कृषक रामानंद त्रिपाठी के पुत्र चतुर कुमार त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल 10 वी बोर्ड परीक्षा में 400 में 400 अंक अर्जित कर अपने नाम को न सिर्फ चरितार्थ किया अपितु परिवार व जिलेवासियों को गर्व करने का अवसर भी दिया है। शासकीय हाईस्कूल बड़ागांव के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अभावों और असुविधाओं के बीच रहकर भी आज जो मुकाम हासिल किया है उससे विद्यालय के साथ साथ समूचे पन्ना जिले का नाम भी रोशन हुआ है।
● इंजीनियर बनकर करूँगा देश सेवा...
चतुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। साथ ही कड़ी मेहनत व परिश्रम को बताया। उसने बताया कि में बड़ा होकर इंजीनयर बनकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह देश सेवा करूँगा।
जनपद पंचायत पन्ना के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव द्वारा भी छात्र को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया। व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिला प्रायवेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर कुशवाहा,प्रमित अग्रवाल,अलक्षेन्द्र पटेल,रमेश अग्रवाल,आमिर वारसी,उत्तम सिंह परमार,विक्रम सिंह परमार सचिव,रामपाल सिंह बुंदेला,पूर्व प्राचार्य रामलखन शुक्ला,मनोज पाण्डेय,शिक्षक दिलीप प्रजापति ने केक काटकर उन्हें बधाई दीं।
वहीं शासकीय हाईस्कूल बड़ागांव के प्रभारी प्राचार्य विनीत कुमार द्विवेदी ने संवाददाता रमेश अग्रवाल को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चार वर्षों से शासकीय हाईस्कूल बड़ागांव का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रदेश व जिले की मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम रखा है। सत्र 2016-17 में प्राची पाण्डेय ने चोंथा स्थान,2017-18 में प्रदुम्मन पाण्डेय ने जिले में प्रथम व 2018-19 में ज्ञानेंद्र सिंह यादव व हर्षित द्विवेदी ने क्रमशः चोंथा और दसवाँ स्थान प्राप्त किया। वहीं 2019-20 में चतुर त्रिपाठी ने प्रदेश की मैरिट में प्रथम व जिले की मैरिट में विद्यालय की छात्रा कुमारी रोशनी यादव पिता कृष्णपाल यादव ने अपनी जगह बनाई। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक परिवार को धन्यवाद दिया जिनकी मेहनत से विद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। सांसद द्वारा प्रभारी प्राचार्य को भी दूरभाष पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। और एक बार विद्यालय आने की जिज्ञासा जाहिर की।
छात्रा रोशनी यादव ने जिले में प्राप्त किया पहला स्थान
शासकीय हाईस्कूल बड़ागांव की छात्रा रोशनी यादव पिता कृष्णपाल यादव ने जिले की मैरिट सूची में 400 में से 393 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोशनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व परिवार सहित गुरुजनों को दिया। वह आगे चलकर आईएएस कलेक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। उसे भी सांसद जी द्वारा 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
रैनबो हाईस्कूल के 2 छात्र प्रदेश की टॉप टेन में
वहीं नगर का प्रतिष्टित विद्यालय रैनबो हाईस्कूल देवेन्द्रनगर के 2 छात्रों ने भी प्रदेश की मैरिट सूची में क्रमशः तृतीय व नवां स्थान प्राप्त कर नगर सहित जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र विनीत सिंह बागरी पिता पुष्पेंद्र बागरी ने तीसरा व विपुल जायसवाल पिता सुदामा जायसवाल ने नवां स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य प्रमित अग्रवाल ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेटवर्क पन्ना। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आज दसवीं हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिए गए। जिसमें मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर तहसील क्षेत्र के तीन नन्हें बेटो ने प्रदेश की मैरिट सूची में क्रमशः प्रथम,तीसरा व नवां स्थान प्राप्त कर नगर सहित जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा सुविधाओं का मोहताज नहीं होती,यह साबित किया है पन्ना जिले के छोटे से गांव बसई के होनहार छात्र चतुर कुमार त्रिपाठी ने जिसने प्रदेश की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया है। साधारण कृषक रामानंद त्रिपाठी के पुत्र चतुर कुमार त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल 10 वी बोर्ड परीक्षा में 400 में 400 अंक अर्जित कर अपने नाम को न सिर्फ चरितार्थ किया अपितु परिवार व जिलेवासियों को गर्व करने का अवसर भी दिया है। शासकीय हाईस्कूल बड़ागांव के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अभावों और असुविधाओं के बीच रहकर भी आज जो मुकाम हासिल किया है उससे विद्यालय के साथ साथ समूचे पन्ना जिले का नाम भी रोशन हुआ है।
● इंजीनियर बनकर करूँगा देश सेवा...
चतुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। साथ ही कड़ी मेहनत व परिश्रम को बताया। उसने बताया कि में बड़ा होकर इंजीनयर बनकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह देश सेवा करूँगा।
● सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दी दूरभाष पर बधाई....
वहीं खजुराहो कटनी संसदीय क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने छात्र की इस उपलब्धि पर उसे दूरभाष पर शुभकामनाएं व बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही स्वेच्छानुदान राशि से 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। एवं उन्होंने सांसद प्रतिनधि तारेंद्र शेखर पाठक को विद्यालय भेजकर बधाई संदेश व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।जनपद पंचायत पन्ना के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव द्वारा भी छात्र को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया। व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिला प्रायवेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर कुशवाहा,प्रमित अग्रवाल,अलक्षेन्द्र पटेल,रमेश अग्रवाल,आमिर वारसी,उत्तम सिंह परमार,विक्रम सिंह परमार सचिव,रामपाल सिंह बुंदेला,पूर्व प्राचार्य रामलखन शुक्ला,मनोज पाण्डेय,शिक्षक दिलीप प्रजापति ने केक काटकर उन्हें बधाई दीं।