//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आगामी त्योहारों को देखते हुए एवं उन्हें शांतिपूर्वक मनाए जाने के उद्देश्य से बाजना थाना के परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन बाजना थाना प्रभारी कालूराम परस्ते की अध्यक्षता में किया गया जिस दौरान नगर बाजना के समाजसेवियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
शांति समिति के दौरान मुख्य रूप से आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक एवं नियमों का पालन करते हुए मनाए जाने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. जिस दौरान सरपंच बबलू पटेल ,जगजीवन खरे, एडवोकेट विनोद शुक्ला, सुरेश जैन, महेश सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।