Translate

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

रुपयों से भरा बैग लेकर चोर रफूचक्कर...तीसरी नजर CCTV ने कैद की वारदात SP साहब बोले कि "जाँच मैं जुटी पुलिस जल्द होगा खुलासा"

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले के अमानगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत सेन्ट्रल बैंक अमानगंज में हीरो मोटर साइकिल एजेंसी के मालिक अमानगंज निवासी शमशेरचंद असाटी का रुपयों से भरा बैग नाबालिग लेकर फरार हो गया। बैग में 5 लाख 7 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। जैसे ही व्यापारी ने सोफे की तरफ देखा तो उनके होश उड़ गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पूरे बैंक सहित आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है।
 जिसकी मदद से पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी अमानगंज द्वारा इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर स्वयं पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी ने पहुंचकर बैंक का निरीक्षण किया और व्यापारी से पूंछतांछ की। उन्होंने आसपास के थाना में पुलिस गश्त को बढ़ाकर नाकाबंदी कर अज्ञात चोरों की तलाश जारी कर दी है। उन्होंने कहा सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों के द्वारा हम शीघ्र ही चोरी का खुलासा करेंगे।