Translate

रविवार, 2 अगस्त 2020

बिजावर। प्रधान आरक्षक की सेवानिवृति पर बिजावर थाना स्टॉफ ने दी विदाई।

●  एसडीओपी थाना प्रभारी की उपस्थिति में पुलिस स्टाप ने तिलक शॉल श्रीफल शील्ड देकर दी बिदाई।

//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)।  बिजावर प्रधान आरक्षक रामप्रसाद राजपूत की सेवानिवृति पर थाना में बिदाई समारोह सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया।सभी लोग मास्क और सोसल डिस्टेंस के साथ सेवानिवृति पर प्रधान आरक्षक को भावभीनी विदाई दी। पुलिस एसडीओपी सीताराम अवास्या थानाप्रभारी की मौजूदगी में रिटार्यड राजपूत का तिलक लगाकर फूल मालाओं के साथ शॉल, श्रीफल शील्ड देकर भावभीनी विदाई दी। एसडीओपी ने अपने उदबोधन में सर्वप्रथम राजपूत को बधाई दी और कहा कि बिजावर अनुभाग में सवा साल में एक भी शिकायत मेरे पास नही आई ये बहुत बड़ी बात है। पुलिस जैसी नोकरी में निर्विवाद अपना कार्यकाल पूर्ण करना बड़े गौरव की बात है।रिटार्यड प्रधान आरक्षक रामप्रसाद राजपूत ने अपने शव्दों में कहा कि मैने जँहा भी नोकरी की हमेशा जनता से मिलकर उनके सुझाव लेकर अधिकतर मामले समझौते करवाकर निपटाए कभी एक पक्षीय कार्यवाही नहीं की। पुलिस की नौकरी मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी,आरक्षक रज्जन पांडेय, मंयक शुक्ला, मुकेश प्रजापति, अमित सिंह, राजीव,भगवानदास,जुगल आदि उपस्थित रहे।