Translate

शनिवार, 8 अगस्त 2020

पन्ना। BMO डॉ.जैन की पत्नी पारुल ने दी 3100 रुपए की सहयोग राशि...सरस्वती के आचार्यो ने पूर्व छात्रों से किया था आग्रह....कोरोना काल मे वेतन न मिलने से परेशान निजी विद्यालय के शिक्षक।


//पन्ना रमेश अग्रवाल//

नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले में वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से गत पांच माह से शासकीय विद्यालयों के साथ साथ प्रायवेट विद्यालय में भी शिक्षण कार्य ठप है।वहीं शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों को सिर्फ कोरोना काल मे ट्यूशन फीस लेने की अनुमति दी है। लेकिन अभिभावक शुल्क दे कि ना दें भ्रम की स्थिति में है और वे शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं जिससे प्रायवेट विद्यालय में  अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के सामने कई माह से उनके उदर पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। बताया जाता है कि कई विद्यालयों ने फीस न मिलने का बहाना बताकर शिक्षकों को माह अप्रैल से जुलाई तक का वेतन नहीं दिया है और न ही सरकार द्वारा प्रायवेट विद्यालय के शिक्षकों की सुध ली है। जिससे रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार में भी वेतन न मिलने से उनका त्यौहार फीका रह गया। इन्हीं बातों को ध्यान रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेन्द्रनगर में पदस्थ बीएमओ डाक्टर अभिषेक जैन की धर्मपत्नी श्रीमती पारुल जैन जो कि सरस्वती शिशु मंदिर सिहोरा की पूर्व छात्रा है। जिन्होंने 3100 रुपए की नकद धनराशि विद्यालय प्राचार्य रूपचंद गुप्ता जी को प्रदान की। आपको बता दे गत दिवस सरस्वती स्कूल देवेन्द्रनगर के समस्त आचार्य व दीदियों की तरफ से शोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण काल मे अपने पूर्व छात्र भैया बहिनों से आग्रह किया गया था कि अभिभावकों द्वारा बकाया शुल्क जमा न होने के कारण उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। सभी आचार्यों ने संकट में यथा संभव राशि दान करने हेतु ध्यान आकृष्ठ कराया था। आज गुरु शिष्य की परंपरा का निर्वहन करते हुए पूर्व छात्रा ने यह सहयोग देकर भावनात्मक संबन्ध स्थापित किये है।