//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। जहां एक ओर चुनाव की तारीख आगे आ रही हैं वहीं प्रचार प्रसार की गति भी तेज हो रही है इसी प्रक्रिया में घुवारा में कांग्रेस सेवादल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी सेवादल के कार्यकर्ताओं ने अपने विचारों को प्रस्तुत किए तथा सभी अपने मताधिकार के बारे में जानकारी दी तथा बताया गया कि हमारी संस्था हमेशा सच का साथ देती है ऐसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को भारी मतों के साथ विजय बनाने के लिए सभी से अनुरोध किया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी चंन्द प्रकाश बाजपेई,जिला अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी, जिला अध्यक्ष आदित्य कोल जी ,ब्लाक अध्यक्ष दिनेश सिंह बुंदेला (अनुज राजा )साथ ब्लाक के सभी अध्यक्ष तथा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।