Translate

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

बड़ामलहरा विधानसभा के भगवां में चुनावी आमसभा में गरजे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह....रामसिया भारती विकाऊ नही टिकाऊ प्रत्याशी है



//मनीष सम्राट//

घुवारा/बड़ामलहरा(छतरपुर)। जैसे ही उपचुनाब कि तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे चुनावी सभाओं का दौर दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा।

बुधवार की दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगवॉ मेला परिसर में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए शिवराज सरकार जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सरकार हमेशा जनता को लूटती आ रही है जनता ने 15 वर्ष वाद अपने क्षेत्र के विकाश के लिए कांग्रेस को अपना मत देकर कांग्रेस की सरकार बनाई थी लेकिन शिवराज सिंह को अपने माया मोह को रातो रात नींद नही आई और कांग्रेस पार्टी में कुछ गद्दार और पैसों के लालची विधायको के साथ खरीद फरोस्त करके कमलनाथ सरकार को गिरा दिया जिससे कमलनाथ सरकार द्वारा बनाई गई जन हितेषी योजनाओं को महज कुछ ही पूरी कर पाए और किसानों का कर्ज माफ किया,कन्यादान योजना की राशि बड़ाई,जैसे तमाम योजनाए संचालित की और विधायक प्रधुम्न सिंह को कडोरो रुपये राशि दी लेकिन उस राशि का कहा उपयोग किया वह विधायक प्रधुम्न सिंह ही बता सकते है।

तो वही नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए सभा को संबोधित किया ।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ामलहरा की जनता ने जिस प्रकार से 15 दिन में प्रदुम्न सिंह को विधानसभा भेजा था अब 15 दिन में फिर से बापिस हिंडोरिया भेजना है मंच पर छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी तरवर सिंह हर्ष यादव दिनेश यादव इन्द्र प्रताप सिंह छोटे राजा वीर सिंह द्वारका सिंह समेत तमाम कांग्रेसी मोजूद रहे।