//विन्द्रावन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। जहां एक ओर अनेक समाज सेवकों के द्वारा छूआछूत मिटाने को दिन-रात मेहनत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ उच्च वर्ग के लोगों द्वारा निम्न वर्ग के लोगों कोप्रताड़ित किया जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला ग्राम बमनौरा का है जहां बंशकार समाज के लोगों पर कई वर्षों से छूआछूत जैसी प्रथा का सामना कर रहे हैं जब यह छूआछूत जैसी बीमारी नष्ट होती हूई दिखाई नहीं देती तब जाकर सभी लोगों ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
आज के समय में जहां छूआछूत जैसी बीमारी जड़ से खत्म हो चुकी है बही दूसरी ओर कुछ लोग अपनी दबंगई से लोगों का शोषण करते हैं और लोगों को नीचे दर्जे का बताकर अनेक प्रकार की याचनाऐ देते हैं जहा निम्न बर्गो के लोगों पर उच्च वर्ग के लोगों के द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर के मानसिक रूप से परेशान किया जाता है।
जब लोग इस जातिवाद से परेशान होकर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन देखने की बात यह है कि थानाध्यक्ष इस रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर इसी प्रकार लोगों को प्रताड़ित होते हुए देखते रहते हैं।