Translate

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

बक्सवाहा के गांव में प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह पर भड़की ग्रामीण महिला....सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल।



//शिवराम अठ्या//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बड़ामलहरा विधानसभा में होने वाले उपचुनाव का प्रचार-प्रसार जोरों पर है. इसी बीच बक्सवाहा में प्रचार करने आयी कांग्रेस प्रत्याशी साध्वी राम सिया भारती ने बक्स्वाहा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया तो जनसंपर्क के दौरान एक ग्रामीण महिला  बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी पर भड़क उठी और उन्हें अशब्द कह डाले और खरी-खोटी सुनाई स्थानीय लोगों की मानें तो उनका कहना है कि यह तो सिर्फ अभी शुरुआत है अभी आगे ऐसे बहुत से लोगो का सामना करना पडेगा।

  गौरतलब है कि प्रद्युम्न सिंह लोधी पहले कांग्रेस से बड़ामलहरा विधानसभा क्रमांक 53 से विधायक थे जिसके पश्चात  श्री लोधी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और दलबदल कानून के तहत उनकी विधानसभा से सदस्यता चली गई और अब श्री लोधी भाजपा से प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है।

जिस कारण से क्षेत्र की जनता का असंतुष्ट तबका लगातार श्री लोधी का विरोध कर रहा है।