Translate

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

छतरपुर। मधुर जैन को नीट परीक्षा में पहले ही प्रयास में मिली सफलता...काबिल डॉक्टर बन कर करेंगे जरूरतमंदों की सेवा।

नेटवर्क छतरपुर।  जवाहर नवोदय विद्यालय नौगांव जिला छतरपुर में संगीत शिक्षक श्री मुकेश जैन के  मेधावी पुत्र मधुर जैन ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना,अपने परिवार,समाज एवं नगर  गौरव बढ़ाया है । होनहार मधुर जैन ने यह सफलता  प्रथम बार में ही नीट की ऑल इंडिया रैंक 15389 के साथ प्राप्त  की है, जो मधुर की कड़ी मेहनत, लगन और पक्के इरादे को दर्शाता है। मधुर को नीट एग्जाम में 720 पूर्णांक में से 610  अंक प्राप्त हुए हैं।मधुर ने पिछले वर्ष 12 वीं की परीक्षा  में शानदार 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक साल नीट की ठोस तैयारी की थी।मधुर ने कहा है कि वे एक काबिल डॉक्टर बन कर जरूरतमंदों की सेवा करेंगे।

           मधुर ने अपनी सफलता का श्रेय सटीक समय प्रबंधन,कड़ी मेहनत एवं ईश्वरीय कृपा के साथ साथ अपने माता पिता  श्रीमती रंजना जैन, श्री मुकेश जैन, एवं अपने सभी गुरुजनों को दिया है। मधुर की इस स्वर्णिम सफलता पर परिजन श्री मुकेश जैन( सहायक स्टेनो, कलेक्टर), श्रीमती माधुरी जैन , शिक्षिका,श्री मनोज  जैन, श्री मनीष जैन एवं जैन समाज के अध्यक्ष श्री जय कुमार जैन, महामंत्री श्री स्वदेश जैन, डॉ.सुमति प्रकाश जैन सहित समाज एवं नगर के अनेक शुभचिंतकों  ने मधुर जैन को आत्मीय बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं  दी है।