Translate

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

छतरपुर। बेटी की तलाश में पीड़ित पिता परेशान....दर-दर भटकने पर भी नही कोई सुराग।


नेटवर्क छतरपुर। जिले के बक्सवाहा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम निवार के रहने वाले पवन जैन चक्रेश वर्तमान समय में कोटा राजस्थान में निवासरत है, जिनकी पुत्री संध्या जैन उम्र 20 वर्ष विगत रविवार से लापता हैं. जिसके संबंध में फरियादी द्वारा स्थानीय थाने छावनी कोटा में एफआईआर भी दर्ज कराई. मगर लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है।

फरियादी पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बेटी का अपहरण छतरपुर जिले के भगवां निवासी राजकुमार जैन शास्त्री ने कोटा राजस्थान ने करवाया है. अतः मुझे आशंका है कि राजकुमार जैन द्वारा मेरी बेटी को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुँचाया जा सकता है. 

तथा जब मैने इस बारे में भगवां पुलिस से निवेदन किया तो कोई संतुष्ट जनक कार्यवाही अब तक नहीं की गई है।

हालांकि मैं मीडिया के माध्यम से प्रशासन से यह अपील करना चाहता हूं कि उक्त मामले की न्यायसंगत व निष्पक्ष जांच हो।