//रूपेश जैन//
नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर जिले के बमनोरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी संजय बेदिया अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए अलग पहचान बना रहे हैं।
गौरतलब है कि छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में अपराधियों का धड़पकड़ अभियान चलाया जा रहा है.
अतः धड़पकड़ अभियान के तहत बमनोरा थाना प्रभारी संजय बेदिया द्वारा श्रेष्ठ कार्य करते हुए अपराधियों की धड़पकड़ की जा रही है.
जिनकी कार्यशैली को देखते हुए हाल ही में छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गई है।
