नेटवर्क छतरपुर। बड़ा मलहरा विधानसभा से समाजसेवी एवं पत्रकार मनीष जैन जो कि लोगों की सुख दुख में नेत्र शिविर में हमेशा साथ देने वाले मनीष जैन बहुजन समाज पार्टी से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें अनदेखा किया। और धनबल बाहुबल को प्रमुखता दी। इस वजह से कहीं ना कहीं पर जनता के दुखी मन को देखते हुए मनीष जैन अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं ।आपको बता दें कि मनीष जैन 17 साल से बड़ा मलहरा क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं। एवं कई नेत्र शिविर आयोजित कर आ चुके हैं। मनीष जैन कई बार रक्तदान कर कई लोगों की जान बचा चुके हैं । एवं कई बार क्षेत्र की जनता के लिए ज्वलंत मुद्दों की आवाज उठा चुके हैं। पल्स पोलियो जागरूकता अभियान में भी बढ़-चढ़कर मनीष जैन ने हमेशा साथ दिया है। एवं मनीष जैन 15 अगस्त 26 जनवरी पर कई बार समाज सेवा के लिए सम्मानित हो चुके हैं। एवं क्षेत्र की जनता के लिए आधी रात में तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को भी कई पत्रो से क्षेत्र की जनता की आवाज उठाते रहे है। और सूखा राहत की किसानों की राशि नहीं आई उसके लिए भी मनीष जैन हमेशा आगे रहे एवं किसी भी मंत्री को फोन लगाते एवं पत्र के माध्यम से मनीष जैन क्षेत्र की जनता के लिए आवाज उठाते रहे। मनीष जैन को बीएसपी से प्रत्याशी बनाने के लिए लगभग 15000 लोगों ने अपने हस्ताक्षर अपना पता अपना नंबर के माध्यम से ऊपर हाईकमान को बताकर अवगत कराया कि मनीष जैन एक लोकल प्रत्याशी हैं एवं सर्व समाज एससी एसटी वर्ग ओबीसी वर्ग एक बार बार कुशवाहा वर्ग एवं सभी जातियों का समर्थन प्राप्त है। फिर भी इतने ताकतवर प्रभावशाली एवं समाजसेवी लगन शील मेहनती प्रत्याशी को टिकट न देकर बीएसपी ने अपनी टिकट को धनबल बाहुबल पर क्षेत्र की भावनाओं को दरकिनार कर दिया। जो कि एक दुर्भाग्य ही कहा जाएगा मनीष जैन ने बताया कि अभी कई पार्टी से बातचीत चला रही है।कभी भी फोर्म भर सकते है।
Translate
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020