Translate

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

घुवारा। बहुजन समाज पार्टी के द्वारा मनीषा की हत्या किए जाने वाले अपराधियों को फॉसी दिलाने के लिए लोगों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।


//मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। तहसील घुवारा में बहुजन समाज पार्टी के द्वारा राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें लोगों ने मनीषा के हत्यारों को फांसी दिए जाने के लिए लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें बसपा नेता के द्वारा बताया गया कि हमेशा दलित समाज के ऊपर ही इस प्रकार की घटनाएं होती हैं क्योंकि दलित लोगों की कही पुकार नहीं सुनी जाती है जिससे अन्य समाज के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता है।

लगभग एक वर्ष में एक हजार से अधिक मामले केवल रेप से संबंधित है जिस पर कोई कार्रवाई न होने के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं और लगातार इसी प्रकार की घटनाएं करते रहते हैं ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश का है जहा मनीषा बाल्मिक के रेप तथा उसका बाद उसकी हत्या की गई ।

लेकिन  इसकी जानकारी अधिकारियों को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे पूरे देश में अक्रोश फैला है इसी संदर्भ में छतरपुर जिले के घुवारा में बहुजन समाज पार्टी के द्वारा ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई की यदि मनीषा को न्याय नहीं मिला तो विशाल आंदोलन होगा जिसके जिम्मेदार शासन तथा प्रशासन होगा।

इस ज्ञापन में बसपा नेता रमेश अहिरवार, हल्के अहिरवार,दौलत अहिरवार,अशोक कुमार,मुकेश अहिरवार, देशराज भास्कर, सचिन, रज्जू, अहिरवार तथा सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर राष्ट्रपति महोदय से न्याय के लिए गुहार लगाई है।