Translate

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

बड़ामलहरा उपचुनाव:- जिला दण्डाधिकारी ने की मजिस्ट्रेट की नियुक्ति।



नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह ने आगामी 3 नवम्बर को मलहरा उपचुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना और चौकीवार मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। 

              जिला दण्डाधिकारी द्वारा बक्स्वाहा थाना के लिए एसडीएम द्विवेदी (7389507373), बड़ामलहरा थाना के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी भंवर (9977984041), भगवां थाना के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल सिलाड़िया (7987425459), बमनौरा थाना के लिए तहसीलदार भानु प्रताप सिंह (9425167906), बाजना थाना के लिए नायब तहसीलदार अभिनव शर्मा (9424601452) और गुलगंज थाना के लिए नायब तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी (7748891272) को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 

इसी तरह महाराजगंज चौकी के लिए तहसीलदार कमलेश गुप्ता (9826242260), कर्री चौकी के लिए प्रभारी तहसीलदार पियूष दीक्षित (9140679039), दरगुवां चौकी के लिए नायब तहसीलदार सुनील वाल्मीकी (7024528636), सेंधपा चौकी के लिए नायब तहसीलदार नारायण कोरी (7999031136), नैनागिरि चौकी के लिए नायब तहसीलदार करण सिंह कौरव (9893082496), बम्हौरी चौकी के लिए प्रभारी तहसीलदार त्रिलोक सिंह पूषाम (7974637321), रानीताल चौकी के लिए नायब तहसीलदार मेघेन्द्र बन्दोपाध्याय (9425167942), रामटौरिया चौकी के लिए नायब तहसीलदार सुश्री अंजु लोधी (8319793057), घुवारा चौकी के लिए प्रभारी तहसीलदार सुनील वर्मा (9644493794) और बंधा चौकी के लिए प्रभारी तहसीलदार दुर्गेश तिवारी (8878194541) को मजिस्ट्रेट ड्यूटी की जिम्मेवारी सौंपी गई है।