Translate

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

निवाड़ी। नवदुर्गा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न...SDOP साहब बोले कि "कोरोना कोविड-19 से बचाव और नियमों का करे पालन"




//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी नवदुर्गा महोत्सव पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह जी के निर्देशन में शांति सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीओपी श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने महासंक्रमण कोरोना कोविड से बचाव के उपाय और प्रशासनिक नियम दिशानिर्देशों के पालनार्थ हेतु विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नगर व क्षेत्र में श्रध्दालुओं द्वारा देवी मूर्ति स्थापन करने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी महोदय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा ।

तथा दुर्गा पांडालों की ऊचाई और क्षेत्रफल शासन के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगा ।

दुर्गा आरती के वक्त मौजूद समस्त श्रध्दालु कोरोना कोविड 19 संक्रमण से बचने हेतु एक दूसरे से सीमित दूरी बनाये रखने के साथ साथ मार्क्स और सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल करना जरूरी है।

प्रतिमा स्थलो पर ज्यादा भीडभाड़ नही होगी मूर्ति विसर्जन स्थल गतवर्ष की भाति बडा तालाब को फिर से सुनिश्चित किया गया है।

विसर्जन के तीन दिन पूर्व प्रशासनिक स्तर पर बैठक मे लिये गये निर्णयो का पालन किया जाना आवश्यक होगा।

श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि असमाजिक एवं अपराधिक तत्वों पर कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

नगर परिषद निवाडी सीएमओ ने इस बीच बैठक में सभी को सुदृढ़ व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक इलाको में प्रमुख रूप से गली चौराहा और सार्वजनिक तथा प्रतिमा स्थलो पर साफ सफाई बिजली पानी स्वच्छता में कोई कमी नही आने दूंगा तथा सरकारी अस्पताल के सामने अनाधिकृत तरीकें से रखी गुमटियों को हटाये जाने हेतु सीएमओ श्री आर.एस.अवस्थी ने जनसहयोग समर्थन हेतु अपील की है ।

श्री अवस्थी ने कहा कहा कि निवाडी नगर को जिले के अनुरूप  सुसज्जित एवं व्यवस्थित करने लिये मै संकल्पित हूँ ।

थाना कोतवाली प्रभारी श्री गुलाब शर्मा ने सभी उपस्थित प्रतिष्ठित गणमान्य जनो का आभार व्यक्त करते हुए शहर में शांति एवं परस्पर भाईचारा बनाये रखने की अपील की है ।

बता दे कि थाना प्रभारी की कार्यकुशलता और अपराधो में मिल रही लगातार सफलताओ से प्रभावित प्रबुद्ध वर्ग ने पहली बार भारी संख्या मे उपस्थित होकर शांति सुरक्षा बैठक में हिस्सा लिया

• यह रहे मौजूद....

सर्वश्री प्रभारी तहसीलदार कमल मंडलोई , नायब तहसीलदार अनिल धाक्कड , विधुत अपूर्ति अधिकारी श्री माथौर , अधिमान्य पत्रकार ओमप्रकाश खरे , रविन्द्र भास्कर वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार , सत्यदेव तिवारी वार्ड पार्षद , गुलाब अहिरवार पूर्व पार्षद , जनाव अल्ला रख्खी सदर , गौरव खरे , डी.के अहिरवार , अमित जोशी , उमेश कुशवाहा अनेक पत्रकारो सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।