Translate

रविवार, 25 अक्टूबर 2020

निवाड़ी। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव को लेकर शान्ति सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न...साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण वातावरण और उत्साह के साथ मनाया जायेगा मिलादुन्नबी पर्व।



//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। इस्लाम ऐ चिराग हजरात सल्लल्लाहो अहे बसल्लम मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्मोत्सव को लेकर कोतवाली थाना परिसर में शान्ति सुरक्षा बैठक सम्पन्न हुयी ।

बैठक में प्रभारी तहसीलदार श्री कमल कण्डेलिया ने मौजूद मोमिन बन्धुओं से हुजूर साहब के  वाक्या ए अवतार स्मृतियों को साक्षा करते हुए मिलादुन्नबी पर्व को साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की है ।

इस अवसर पर मौजूद सदर प्रतिनिधि हबीब खांन ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना कोविड 19 महासंक्रमण से बचने बचाने का ख्याल रखा जायेगा तथा मार्क्स एवं सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया जायेगा ।

शासन के आदेश दिशानिर्देशों के अनुरूप अनुमति मिली तो मिलादुन्नबी के पाक ऐ वक्त पर जन्मोत्सव जुलूस निकाला जायेगा।

नगर परिषद सीएमओ श्री आर.एस.अवस्थी जी ने नगर और मस्जिद के आसपास की जानकारी निकाय कर्मियों से तलप करतें प्रकाश व्यवस्था एवं साफ सफाई के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा त्रिपाठी के संयुक्त दिशानिर्देशन में एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी श्री गुलाब शर्मा द्वारा शान्ति सुरक्षा समिति की बैठक आहुत की गयी ।

इस मौके पर नगर के विभिन्न बुध्दिजीवी पत्रकार एवं मोमिन बन्धुओं की उपस्थिति सराहनीय रही ।