//विनोद जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। सोमवार को बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती की मौजूदगी रही साथ ही केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा के अलावा पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव पन्ना विधायक बृजेंद्र सिंह पवई विधायक प्रहलाद लोधी हटा विधायक बी एल तंतुबाय खरगापुर विधायक राहुल सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह पूर्व मंत्री ललिता यादव एवं पूर्व भाजपा विधायक रेखा यादव एवं तमाम भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही।
जिस दौरान सभी भाजपा के दिग्गज नेताओं ने आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह लोधी के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मेरा बड़ा मलहरा विधानसभा से पुराना नाता है मैं यहां से विधायक बनकर सूबे की मुखिया बनी मैंने उस समय बड़ा मलहरा क्षेत्र के विकास के लिए विकास के बीज बोए थे उसके बाद साढ़े पांच साल में भाजापा से बाहर रही फिर मैंने जनशक्ति पार्टी से रेखा यादव को चुनाव मैदान में उतारा और आप लोगों ने उस समय हम पर भरोसा किया और भारतीय जनता पार्टी की जमानत जप्त कराई वह विकाश के बीज अब अंकुरित हुए मैंने बड़ा मलहरा के विकास का संकल्प लिया था जो अब भाजपा प्रत्याशी प्रदुमन सिंह लोधी विधायक बनकर पूर्ण करेंगे और क्षेत्र का निरंतर विकास करेंगे एवं में 90 दिन के बाद क्षेत्र में दोबारा से आऊंगी।
वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ने कहा कि
मित्रो जो व्यापारी हो वो राजनीति में भी व्यापार करता है और कमलनाथ ने खरीद फरोख की शुरुआत की थी और बीजेपी के दो विधायक अपने पाले में किए थे पर वो विधायक तो नही मिले पर कॉंग्रेस की उल्टी गिनती सुरु हो गई और उनके विधायक टूटते गए और बीजेपी में शामिल होने लगे में जब संसद गया तो मैने बुंदेलखंड की जल समस्या को पटल पंर रक्खा ओर बुंदेलखंड की विकास की बात कही तब बीजेपी ने ये कसम ली थी की सुरुवात अपने की खत्म हम करेंगे
जनसभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री पहलाद पटेल ने कहा कि मैं घोषणा में विश्वास नहीं करता हूं ना ही मैं कांग्रेस पार्टी की तरह है लुभावने वादे करता हूं. अतः मैंने स्वयं के चुनाव के समय इतनी विनम्रता से हाथ जोड़कर वोट नहीं मांगे लेकिन मैं आप सभी से हाथ जोड़ कर अपील करता हूं कि इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युमन सिह लोधी को अपना मत देकर विजय बनाएं।
जनसभा के दौरान अपने वक्तव्य रखते हुए प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस ने राम सिया भारती को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि राजनीति की डगर बड़ी मुश्किल है क्षेत्र में भागवत करने से राजनीति नहीं होती है. वहीं भाजपा से प्रत्याशी प्रदुमन सिंह लोधी को अनुभव है अतः इस क्षेत्र का विकास करने के लिए सफल साबित होंगे तो वही श्री भार्गव ने कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिसे राजनीति का अनुभव ना हो और जो वल्लभ भवन की सीढ़िया न चढ़ी हो विधानसभा ना गई हो वह भला इस क्षेत्र का कैसे विकास कर सकेगी।