//शानू अली//
भगवां(छतरपुर)। भाजपा की फायर ब्रांड नेता और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने मंगलवार को ग्राम पंचायत भगवां में चुनावी सभा को संबोधित किया। हालांकि, चुनावी सभा के दौरान उन्होनें विपक्ष और विपक्षी दल के प्रत्याशी पर कोई कटाक्ष न करते हुए सीधे सीधे शब्दों में जनता से अपनी बात करते हुऐ कहा कि, बडामलहरा से मुन्ना नहीं बल्कि, मैं चुनाव लड रही हूँ। विधानसभा की तरक्की के विषय में हिंदुस्तान के लोग अध्यन करेंगे। मलहरा वि.स. को शिवराज, गोपाल भार्गव, मै (उमाभारती) और मुन्ना (प्रधुम्न सिंह लोधी) चार-चार विधायक मिलकर बडामलहरा को मॉडल बनाऐगें। हालांकि, चौथे विधायक के रूप में गोपाल भार्गव का नाम बाद में जोडते हुए उन्हें अपना बडा भाई कहते हुए कहा कि, मैं उनसे बहुत डरती हूँ और बात भी कम करती हूँ। उमाभारती ने मंच पर गलती मानते हुए अपने कान पकडने की बात कही। आगे कहा कि, अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटकर मॉडल बडामलहरा बनेगा। आर्थिक विषमता न हो यही रामराज की परिभाषा है। उन्होनें माना कि, अभी भी मौलिक सुविधाओं का अभाव है। गरीबों को अस्पताल में दवाईयां नहीं मिल रही इससे स्पष्ट होता है कि जब भाजपा की सरकार रही तब भी गरीबो को दवाइयां और सरकारी लाभ नही मिल रहा था । सरकारी स्कूल में बच्चों को अच्छी पढाई नहीं मिल रही, नौजवान को बेरोजगार है। यानी अभी तक जो भाजपा की सरकार रही उसमें गरीब जनता को लाभ ये सब लाभ मुहैया किउ नही करवाया गया। मजेदार बात तो ये है की मंच पर उमाभारती ने कहा कि मुझे कोरोना हो गया था और अभी 15 तरीक को ही नेगेटिव रिपोर्ट आई है में माला नही पकड़ सकती न ही ज्यादा किसी चीजों हाँथ लगा सकती हूं लेकिन कार्यक्रम के अंतिम दौर में उन्होंने स्वयं अपने हांथों से प्रदुम्न लोधी को माला पहनाकर बिजय होने की घोषणा की ।।।
● आने जाने में आम जन रहा 2 घंटे तक परेशान।
भाजपा की सभा के भगवॉ बरेठी मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया था जिससे आम जनता को उस मार्ग से निकलने के लिए 2 घंटो तक इंतजार करना पड़ा ।।। साथ कि कार्यक्रम में आये प्रसाशनिक अधिकारी ने मंच के सामने बने गांधी स्मारक चबूतरे पर जहां तिरंगा भी फहराया जाता है गांधी जी की प्रतिमा रखकर माल्यार्पण कर सम्मान दिया जाता है वहाँ जूते पहिन कर 2 घंटो एक प्रसाशनिक कर्मचारि खड़े रहे ।।।
● प्रचार के लिए आये निताओ को दिखाया घर का रास्ता।
सोमबार को भगवॉ ग्राम में जनसंपर्क के लिए आये नेता जयंत मलैया गोपाल भार्गव सहित अन्य नेताओं पर जनता इस तरह भड़क उठी की उन्हें उल्टे पैर बापिस होना पड़ा जनता ने कहा जब बोट चाहिये तो हमारे दरवाजे गिड़गिड़ाने आ जाते हो इसके पहले हमरी कोई खबर नही लेते हो। जिससे साफ नजर आ रहा है कि कही न कही कांग्रेस का पलड़ा भारी है।।
● लगातार चल रही है शिवराज और उमाभारती की सभाएं।
बड़ामलहरा विधानसभा से भाजपा की साख दाव पर लगी होने के कारण शिवराज सिंह और उमा भारती को बड़ामलहरा में लगातार सभाएं करनी पड़ रही है अब देखना ये है कि
क्या दलबदलू नेता प्रदुम्न लोधी अपनी सीट बचा पाएंगे या फिर कांग्रेस का नया चेहरा रामसिया भारती बदलेगी बड़ामलहरा की तकदीर।