//विनोद जैन//
नेटवर्क छतरपुर। आज सोमवार को जिला न्यायालय छतरपुर में एक आवाज हम सबकी सेवा समिति के अध्यक्ष निसार खान एवं उनके साथियों.. धर्मेंद्र त्रिपाठी, हनीफ खान ,पुष्पेंद्र कश्यप के द्वारा जिला न्यायालय मैं सेनीटाइजर एवं मास्क वितरण किए गए। इस मौके पर जिला न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा जी एवं सचिव पंकज पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक भाटेले ,जितेंद्र व्यास ग्रंथपाल विनोद दीक्षित , वशिष्ठनारायण श्रीवास्तव , रजनीश द्विवेदी जी चंद्रदेव त्रिपाठी ,एम एल पाल एवं समस्त अधिवक्ता संघ के साथी मौजूद रहे एक आवाज हम सब की सेवा समिति के काम को देखते हुए सभी ने समिति की और समिति अध्यक्ष निसार खान के द्वारा किए जा रहे हैं काम एवं अच्छे प्रयास की सराहना की साथ ही कोरोना भगाओ देश बचाओ आंदोलन में पूरा सहयोग करने की भी बात कही इसी मौके पर समिति अध्यक्ष निसार खान द्वारा कहा गया जब तक कोरोना खत्म नहीं होता तब तक उनकी समिति द्वारा सैनिटाइजर , मास्क निशुल्क वितरण किए जाएंगे और भी समाज हित में काम किए जाएंगे उनके द्वारा निरंतर सेवा जारी रहेगी और समिति में नए सदस्यों को भी जोड़ा जा रहा है। और लोगों से अपील भी की है , इस समिति से जुड़कर समाज सेवा एवं देश सेवा कर सकते हैं।