Translate

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

वरिष्ठ समाजसेवी लालचन्द्र जैन का दु:खद निधन...हजारों नम आंखों ने दी अंतिम बिदाई।


//राजेश जैन "रागी"//

बकस्वाहा(छतरपुर)। तहसील के मडदेवरा निवासी ग्राम पंचायत मडदेवरा के पूर्व सरपंच, सिद्धक्षेत्र/जैन तीर्थ नैनागिरि व द्रोणगिरि कमेटी के सदस्य ,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित अनेक संस्थाओं से जुड़ा व्यक्तित्व,गरीबों के मशीहा व शेरे मडदेवरा ,वरिष्ठ जन/समाजसेवी कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष अनिल जैन के बडे भाई व डा.श्रेयांश जैन मेडिकल आफिसर तिली हाँस्पिटल सागर के बडे पापा , सम्मानीय भाई लाल चंद्र जैन (लल्लू सेठ) जी का हृदयाघात के कारण हृदय विदारक आकस्मिक दुखद निधन हो जाने से क्षेत्र मे शोक छा गया है।आपका पिछले दिनो से भोपाल मे हृदय रोग का इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम उनके ग्रह निवास मडदेवरा मे उनके व्यक्तित्व व कृतत्व का गुणगान करते हुए हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी तथा परिजनों ने मुखाग्नि दी।

      आप बहुत ही मिलनसार, स्नेही, सरल , सहज , सौम्य व्यक्तित्व ,समर्पित समाज व जन मानव सेवी , मधुर व्यवहार से  जैन समाज ही नहीं अपितु जैनेत्तर समाज मे ख्याति अर्जित करने वाले, क्षेत्रीय किसान मजदूर के अलावा दीन दु:खियों गरीबों की हर सम्भव मदद को तत्पर रहने बाले ,  तीर्थ  सेवा में समर्पित ,दान व धार्मिक कार्यों में अग्रणी , आपके दुखद निधन से क्षेत्रीय जैन समाज ही नही अपितु जैनेत्तर समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है । इस अति दु:खद समाचार से सम्पूर्ण क्षेत्र शोकमय हो गया और शोक संवेदना प्रकट कर रहे है।

   उनके दुखद निधन से जैन तीर्थ नैनागिरि के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस,डा.पूर्ण चंद्र, मंत्री दामोदर सेठ, जैन तीर्थ द्रोणगिरि के अध्यक्ष कपूर चंद्र घुवारा पूर्व बिधायक व केवनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त व कपिल मलैया, मंत्री भागचंद्र पीलीदुकान,नैनागिरि व द्रोणगिरि के उप मंत्री राजेश रागी, छतरपुर टाइम्स के सम्पादक सनत जैन ,रिटा.डीएसपी पी.सी.जैन, जैन समाज शाहगढ अध्यक्ष भागचंद्र सेठ व कमल डेवडिया, कांग्रेस के जिला महामंत्री बीरेंद्र सिंघई ,काग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बन्ना, पूर्व सरपंच विष्णु प्रसाद लुहरया,राजेन्द्र लुहरया, हुकमचंद, मुकेश जैन,पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा, पूर्व जपं सदस्य मस्तू यादव ,  माखन शाह, हरिश्चंद्र शाह , इंजी. प्रकाश चंद्र जैन जबलपुर,इंजी. महेश जैन सागर, स्वरूप चंद्र अजित जैन रिटा. शिक्षक, सुमति प्रकाश प्राचार्य , मोतीलाल सांधेलिया, प्रमोद पाटनी, प्रदीप आंदोलनकारी,सिघई यादव सहित अनेक सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता व समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से उनकी आत्मा को चिरस्थायी शांति सदगति दे और शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।