Translate

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

बाजना में शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा मतदान...सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।



//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बड़ा मलहरा विधानसभा उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया आज मंगलवार को चल रही है. जिस क्रम में (खबर लिखे जाने तक) सुबह 11:00 बजे तक ग्राम बाजना में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चला।

 बता दें कि कोरोना काल को देखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतदान केंद्रों पर किए गए हैं।

ठीक उसी क्रम में बाजना मतदान केंद्र पर भी सोशल डिस्टेंस को मुख्य रूप से ध्यान में रखा गया है।