Translate

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

बक्सवाहा। सड़क व स्कूल की मांग को लेकर ग्राम सगौरिया मे मतदान का किया बहिष्कार...SDM मौके पर।




//रत्नेश रागी,आशीष चौरसिया//

बकस्वाहा(छतरपुर)। बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड बकस्वाहा के मतदान केंद्र सगौरिया के मतदाताओं ने स्कूल एवं रोड की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है ।

सगोरिया के मतदाताओं का कहना है कि हीरापुर से सगौरिया तक रोड नहीं है और कक्षा एक से पांचवीं तक का स्कूल होने के बाद भी कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया गया है और 5 - 6 किलोमीटर दूर हिनौता ग्राम बच्चों को पढ़ने जाना पड़ता है ।

अतः खबर लिखे जाने तक मतदान का बहिष्कार निरंतर जारी है।


हाालांकि मतदान बहिष्कार की जानकारी मिलते ही बिजावर अनुविभाग के एसडीएम पहुंचे मौके पर पहुंचे।
 ग्राम सगौरिया के मतदाताओं को समझाया. परंतु मतदाताओं का कहना है कि कलेक्टर के माध्यम से आश्वासन प्राप्त हो तभी मतदान करेंगे ।