//शिवराम अठ्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहानी में बिजली समस्या स्थानीय ग्रामीणों को एक बड़ी चुनौती बन रही है।
बता दें कि स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन खेती किसानी है मगर इस समय बिजली ना होने के कारण खेतों में सिंचाई ना हो पाने से फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच रही है।
तो वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव वे समय विगत 03 नवंबर को समस्त ग्राम लुहनी बसियो ने मतदान का बहिष्कार भी किया था. तथा उस प्रशासन द्वारा ने 15 दिनों में नेशनल हाईवे क्रमांक 86 से सीधा सर्किट रोड होते हुए लुहानी तक लाइन करने का आश्वाशन दिया था। जिसके बाद सभी ग्राम वासियों ने मतदान किया.
लेकिन परेशानी यह है कि अभी भी ग्राम लुहानी में मोटर पम्पों से सिंचाई ना हो पाने के कारण खेत सूखे पड़े है तो वही गांव में कही का ट्रांसफार्म जला हुआ है तो कहीं पर्याप्त बोल्टेज ना होने से असुविधा हो रही है।
अतः अब ग्रामीणों ने पुनः मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से यह मांग की है।
● NH86 से सीधे रोड़ होते हुए ग्राम लुहानी तक लाइट सर्किट बनाया जाए।
● लुहानी सेमरा में जला हुआ ट्रांसफार्म की जगह नया ट्रांसफार्म रखा जाय।
● कुछ लोग सरकारी ट्रांसफार्म को निजी कार्य के लिए उपयोग कर रहे हैं. जिससे ग्राम वासियों को समस्या हो रही है जिसका किया जाए।
इनका कहना है कि...
"इस संबंध में मैं विद्युत मंडल के वरिष्ठता अधिकारी से पुनः बात करके जल्द से जल्द समस्या का निदान करवाउगा।"