नेटवर्क सागर। मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में नरयावली विधानसभा से निर्विरोध अक्षय दुबे अध्यक्ष चुने गए। कांग्रेस समर्थक परिवार के युवा अक्षय दुबे कांग्रेस पार्टी में अनेक पदों पर रह चुके हैं यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष में जीत के बाद उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी के द्वारा मुझे मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस से नरयावली विधानसभा का अध्यक्ष के लिए मौका दिया है।
निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष अक्षय दुबे ने कहा कि मै विधानसभा की हर एक जरूरतमंद असहाय, छात्रों युवाओं और नौजवानों हमारे अन्नदाता किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाएगा । विधानसभा अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी का आभार व्यक्त किया और सभी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा कांग्रेस साथियों का आभार व्यक्त किया बधाई देन बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता आरआर पाराशर ,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,ब्लाक अध्यक्ष लगन सिंह,जिला महासचिव विकास तिवारी,मनी गुरोन, रोहित वर्मा, मयंक, कटारे ,देशराज यादव ,ऋषिकेश भट्ट, मनीष ठाकुर ,अक्षय सक्सेना ,संजय रोहिदास, रविकेश तिवारी, विश्वनाथ अग्निहोत्री, यश मिश्रा, रवि पटेल आदि लोगों ने बधाई दी ।