Translate

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

DAVV इंदौर में राष्ट्रीय ऑनलाइन वक्तृत्व स्पर्धा कार्यक्रम हुआ संपन्न।



 

नेटवर्क इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की समाज विज्ञान अध्ययनशाला ,राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महात्मा गांधी शोध पीठ के द्वारा संविधान दिवस- 2020 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ऑनलाइन वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रांतों के विश्वविद्यालयों /विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की।

          इस श्रृंखला में ''भारतीय संविधान में गांधीवादी मूल्य" विषय पर प्राप्त ऑनलाइन वीडियों का निर्णय नबी हसन (जामिया मिल्लिया इस्लामिया,दिल्ली ) एवं आरती कुलकर्णी (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ,इन्दौर)  के निर्णायकत्व में सम्पन्न हुआ।

 डॉ आम्बेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर 2020 को आयोजित कार्यक्रम में समाज विज्ञान अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष एवं महात्मा गांधी शोध पीठ की पदेन सचिव - डॉ. रेखा आचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के पूर्व प्रयासों एवं कार्यक्रमों के बारे में विद्यार्थीयों को जानकारी दी एवं उन्होंने वक्तृत्व के विषय पर भी प्रकाश डाला तो वहीं कार्यक्रम के अंत में मानननीय विभागाध्यक्ष डॉ रेखा आचार्य  के द्वारा पुरस्कारों की घोषणा की गई।

जिसमें प्रथम पुरस्कार - जैस्मीन सिद्दिक़ी (जामिया मिल्लिया इस्लामिआ -दिल्ली)  , द्वितीय - श्रिया प्रियदर्शनी ( ओडिशा),  तृतीय -हर्षिता दवे (इन्दौर) एवं श्रुति कुकरेती (दिल्ली) के साथ ही सांत्वना पुरस्कार - ग़जा़ला शाहीन (दिल्ली) एवं द्रव्य शाह (इन्दौर) ने प्राप्त किया।

एवं कार्यक्रम का संयोजन, संचालन एवं आभार सत्यम् सम्राट आचार्य के द्वारा किया गया।

● यह रहे मौजूद।

इस अवसर पर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजक कार्यकर्ता के रूप में संस्था के विद्यार्थी सुयश माथुर, संजय सिंह परमार, आयुष झा, अभिषेक पंवार, विद्यांश पाण्डेय ,एेश्ववर्य राठौर, रुनित अब्राहम ,अनुराग गुप्ता ,अनम शेख, रिया जैन आदि उपस्थित रहे।