Translate

शनिवार, 30 जनवरी 2021

बम्होरी। 72 वर्षीय महिला पर उसके नाती ने कुल्हाड़ी-पत्थर से किये बार महिला की मौत।



//शिवराम अठ्या//

बम्होरी(छतरपुर)। बकस्वाहा थाना क्षेत्र एवं नैनागिर चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम चामरिया में एक 72 वर्षीय महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

जानकारी देते हुए नैनागिर चौकी प्रभारी श्री महेश पांडे ने बताया कि ग्राम चामरिया निवासी प्यारी बाई पति परमा आदिवासी उम्र 72 वर्ष जो अपने नाती (बेटी के पुत्र) के साथ रहती थी।

 तथा किसी विवाद पर नाती के द्वारा जब गाली गलौज की गई तो मृतक महिला ने इसका विरोध किया और नाती ने उस पर पत्थर एवं कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

ततपश्चात जिसे गंभीर हालत में सागर मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां पर उसकी मौत हो गई. तथा  आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।