Translate

सोमवार, 9 अगस्त 2021

राजनगर। गंज के हनुमानगढ़ी मंदिर में अनवरत जारी है शिवलिंग निर्माण।

 


//राजीव शुक्ला//

राजनगर(छतरपुर)। गंज के हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रावण मास की प्रत्येक दिन शिवलिंग निर्माण कार्य अनवरत जारी है जिसमें आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचकर शिवलिंग निर्माण कार्य बड़े ही भक्ति भाव के साथ कर रहे हैं ।    

        शिवलिंग निर्माण कार्य के इस पुनीत कार्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह जो कि सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते हुए यहां प्रतिदिन उपस्थित रहते हैं आपने बताया कि शिवलिंग निर्माण कार्य हनुमानगढ़ी गंज के मंदिर में लगभग 8 वर्षों से यह कार्य संचालित हो रहा है जिसमें पूरे दिन शिवलिंग निर्माण होने के बाद जलविहार तथा आए हुए सभी भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह टुरया तथा भाजपा जिला अध्यक्ष के निजी सचिव दिनेश अग्निहोत्री विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।