बक्सवाहा(छतरपुर)। सैडारा के बड़ी माता मंदिर में सवा पांच किलो वजन का पीतल का कलश चढ़ाया गया है।
जिस दौरान भजन कीर्तन सहित महाआरती का आयोजन भी किया गया है।
इस मौके पर बड़ी खेर माता मंदिर सैडारा सचिव रूपकिशोर पाठक एवं सरपंच कल्याण सिंह लोधी अभय फटा जैन पूर्व जनपद अध्यक्ष, बृजेश तिवारी हजारी यादव पंडित जी दीनदयाल राजू यादव सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।