Translate

बुधवार, 13 जनवरी 2021

घुवारा। श्रीराम जन्मभूमि महासंपर्क सर्पण अभियान के साथ कार्यालय का हुआ शुभारंभ।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। अखिरकार वो दिन आ ही गया जहां पूरे देश के साथ अयोध्या व हमारे नगर की जनता को इतंजार था जहां अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण को लेकर भक्तो ने दान के लिए खडे हो गये। और उसी तारतम्म मे मंगलवार की दोपहर राम सेवा समीति द्धारा राम नाम की गूंज के साथ हाईसैंकडी स्कूल मैदान से विशाल जनशैलाव के साथ ढोलनगाडे व घोडा बग्गी पर परमपूज्य संत शिरोमणि आचार्य किशोरदास महराज बिन्द्राबनधाम के करकमलो द्धारा चित्रांश मैमोरियल स्कूल में मे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम भारतमाता व मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हुये कार्यालय का शुभारंभ किया। उसके बाद महराज श्री द्धारा मंच के माध्यम से रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण व राम कथा का बाचन करते हुये भक्तो को बताया कि मनुष्य का इस संसार मे कुछ नही सब परमात्मा के अधीन है इसलिए हम सभी को भगवान के कार्यो मे लग जाना चाहिए क्योकि भगवान ही भक्त को मार्ग दिखाता है जिसप्रकार प्रकार तुलसीपत्र के प्रसाद अधूरा होता है इसलिए हम सभी को तुलसीपत्र बन जाना है और राम मंदिर निर्माण मे लग जाना है महराज द्धारा कहा गया कि अयोध्या मे बन रहे राम मंदिर निर्माण मे सभी भक्तो को लग जाना है इसलिए यह अभियान चलाया.जा रहा है।



अभियान का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर मे सभी भक्तो का अंशदान के रूप मे निधि संग्रह करेगे और यह कार्य रामसेवा समीति के सभी सदस्य घर घर जाकर अंशदान एकतित्र करेगे।

इस अवसर पर विभिन्न हिन्दू संघटन सहित राम सेवा समीति के सदस्य  विभाग कार्यवाह बीरेन्द्र असाटी,खंडपालक अरबिंद्र सिंह, खंडसंघ संचालक बिनोद दुवे,अभियान प्रमुख्य सुधाशुं बाजपेयी,प्रचार प्रमुख्य बहादुर सिंह, सह प्रचार प्रमुख्य रमाकांत कुसमया,कार्यालय प्रमुख्य प्रभूदयाल,सह कार्यालय प्रमुख्य सुरेन्द्र खरे,हिसाब किताब अरबिंद्र निगम, सह हिसाब किताब जयप्रकाश,सह अभियान प्रमुख्य दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।