Translate

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

बाजना। मकर संक्रांति के अवसर पर भीमकुंड के जल में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं को भीड़।


//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। भीमकुंड में मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी लोगो को भीड़ उमड़ी। परन्तु इस वर्ष कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए भीमकुंड(बाजना) पर हर वर्ष लगाने  वाले मेले को माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा निरस्त कर दिया गया।

फिर भी श्रद्धालुओं का आने कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है ।लोग दूर दूर से भीमकुंड के निर्मल जल में  डुबकी लगाने के लिए आते है । भीड़ से होने वाली किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए बाज़ना पुलिस प्रशासन द्वारा फव्वारों से नहाने के उत्तम व्यवस्था ऊपर पार्क में कि गई है ।भीमकुंड महंत श्री सुरेन्द्र शुक्ला जी ने बताया की बाजना पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत ही उत्तम व्यवस्था की गई है।साथ ही उन्होंने भीमकुंड के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि भीमकुंड पर आने वाले हर श्रद्धालू की हर मनोकामना पूर्ण हो एसी मेरी भगवान श्री मन नारायण से प्रार्थना है ।