//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के खुलासा ना होने से आक्रोशित दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को बुधवार को बाजार बंद करने का ज्ञापन सौंपा है ।
जानकारी के मुताबिक ज्ञापन में दुकानदारों ने उल्लेख किया पिछले सात आठ माह से लगातार बाजना थाना परिक्षेत्र में चोर सक्रिय होकर चोरियां कर रहे है।
तो वहीं पिछले दिनों चोरों ने बाजना में राजकुमार जेन किराना स्टोर के सामान पर हाथ साफ किया और मध्यांचल बैंक को भी निशाना बनाया हालांकि उसमें वह कामयाब नहीं हो सके.
तथा पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही चोरों के विरुद्ध नही की जिससे आक्रोशित होकर सभी ग्राम वासी दुकानदार बुधवार छः जनवरी को बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे।
उक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर , डी आई जी ,एस पी छतरपुर ,एस डी ओ पी बड़ामलहरा ,एस डी एम बिजावर को प्रेषित की गई है ।