//सत्यम खरे, नीरज चौबे//
बाजना(छतरपुर)। रविवार को ग्राम पंचायत बाजना में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसमें बाजना से क्रांति खरे, प्रीति पांडे, कंचन जैन, भागवती अहिरवार, द्रोपती शुक्ला, सुषमा साहू, ज्योति बाजपेई एवं गिरजेश राजा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिका एवं सभी किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।
किशोरी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रीति पांडे के द्वारा समझाइश दी गई कि बालिकाओं को अपने हक के लिए समाज में आगे आना चाहिए।