//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा (छतरपुर)। मप्र में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के तहत बड़ामलहरा में भी उपचुनाव हो रहे हैं। 29 सितंबर को पूरे प्रदेश में आचार संहिता लग गई थी। उसके बाद से नामांकन पत्र भरने का काम शुरु हो गया था और 19 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तारीख तक सभी नामांकन पत्रों की स्थिति साफ हो गई थी। उसके बाद चुनाव प्रचार में निर्वाचन आयोग के निर्देशों की खुलेआम क्षेत्र में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र में नोट एवं शराब की लगातार सप्लाई जारी है। सत्ता पक्ष के विधायक के द्वारा आचार संहिता की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के द्वारा निर्वाचन आयोग को पत्र लिखने के बावजूद भी निर्वाचन आयोग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और उनके समर्थकों के द्वारा आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है जो गाइड लाइन निर्वाचन आयोग ने निर्धारित की थी उस गाइड लाइन का कोई पालन नहीं हो रहा है। लगातार भाजपा और कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन कर आचार संहिता की धज्जिया़ उड़ा रहे हैं। हालांकि प्रशासन के द्वारा दोनों पार्टियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है अभी हाल ही में पुलिस की सघन चैकिंग के दौरान भगवा के पास लगभग 14 लाख रुपए पुलिस ने जब्त किए थे इसके बाद शाहगढ़ से आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी से पुलिस ने हीरापुर के पास बकस्वाहा थाना प्रभारी के द्वारा लगभग 8 लाख रुपए बरामद किए जो कि प्रद्युम्र लोधी के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज की सभा की भीड़ को जुटाने के लिए क्षेत्र में बांटे गए थे कुल मिलाकर उपचुनाव में आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन हो रहा है अभी समय बाकी है और प्रशासन ने यदि सख्ती से कार्यवाही नहीं की तो पूरे क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन होगा।