Translate

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

अगर सतधरू योजना मैं प्रदेश सरकार ने अड़ंगा लगाया तो करूंगा आंदोलन : जयंत मलैया

अगर सतधरू योजना मैं प्रदेश सरकार ने अड़ंगा लगाया तो करूंगा आंदोलन : जयंत मलैया


● शिवराज सरकार में स्वीकृत हुई अधूरी पड़ी सतधरू परियोजना का पूर्व वित्त मंत्री ने किया अवलोकन।



//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया आज भाजपा शासनकाल में स्वीकृत  315 करोड़ों रुपए की सतधरू सिंचाई एवं पेयजल परियोजना के क्रियान्वयन को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणजनों पत्रकारों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में आस-पास के गांव से लोगों ने पहुंचकर अपने लाडले नेता का फूल माला और पुष्पगुच्छ से जगह जगह रोक कर स्वागत कर आभार जताया।
सर्वप्रथम पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया 726 करोड़ों रुपए की पेयजल परियोजना को देखने के लिए पहुंचे इस योजना के पूर्ण होने पर दमोह जबेरा और हटा के लगभग 647 गांव में पीने का फिल्टर पानी पहुंचेगा। इस योजना में लगभग 231 टंकियां अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जाएंगी और लगभग 140000 नल कनेक्शन स्थानीय ग्रामीण वासियों को दिए जाएंगे। जिसके माध्यम से फिल्टर किया हुआ पानी लाखों परिवारों को पीने के लिए उपलब्ध हो सकेगा।
इसके पश्चात श्री मलैया ने इन दोनों योजनाओं की रूपरेखा पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकार साथियों के सामने रखी साथ ही उन्होंने बताया सतधरू मध्यम सिंचाई एवं पेयजल परियोजना दमोह जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी इस योजना के पूर्ण होने पर लगभग 48 गांव की 19000 एकड़ खेती पूर्ण रूप से सिंचित हो जाएगी।
ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए जयंत मलैया ने कहा की दमोह जिले की आय का मुख्य स्त्रोत कृषि है जिले की 80% आबादी खेतीकिसानी और उससे जुड़े हुए कार्यों पर निर्भर है ऐसे में जब सीतानगर सिंचाई योजना पंचम नगर सिंचाई योजना और सतधरू सिंचाई परियोजना पूर्ण हो जाएगी तो जिले की लगभग 100% खेती जो रूप से सिंचित हो जाएंगी। जिससे प्रति व्यक्ति आए बढ़ने के साथ हर गांव में संपन्नता आ जाएगी।

उन्होंने इस योजना के धीमी गति से चलने पर भी रोष व्यक्त किया, और कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती तो इस बारिश के मौसम में यह कार्य पूर्ण हो चुका होता और डैम के माध्यम से पानी रोकने का काम भी शुरू हो गया होता। जिससे लोगों को इसका लाभ भी मिलना चालू हो जाता। मैं प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं अगर इस योजना सहित मेरे द्वारा जिले में स्वीकृत की गई लगभग दो हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं में अड़ंगा डालने की कोशिश की गई तो मैं स्थानीय गांव वालों के साथ बहुत बड़ा और बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होऊंगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लखन पटैल, जिला महामंत्री रमन खत्री, जिला मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी,कपिल सोनी, हाकम सिंह हलगज, राजा भैया दतला, पूर्व मंडल अध्य्क्ष राजकुमार जैन, मंडल अध्यक्ष अजय लोधी, अभिलाष हजारी, प्रमोद विश्वकर्मा भरत यादव, शिवराज अर्थ खेड़ा हरी रजक विशाल शिवहरे रितेश सोनी पवन बिधौलिया विक्की ठाकुर दीपक सोनी विवेक अग्रवाल गोलू साहू गीतेश अठ्या, राजेन्द्र चोरिसिया सहित स्थानीय कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहीं।