Translate

सोमवार, 2 अगस्त 2021

घुवारा। वृक्षारोपण एवं सफाई द्वारा हरित गांव को बढ़ावा दिया।



//मनीष सम्राट//

घुवारा/बड़ामलहरा(छतरपुर)। देश के माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप स्वच्छ भारत मिशन (स्वच्छता पखवाड़ा - 1 से 15 अगस्त 2021) के अंतर्गत आज दिनांक 2 जुलाई 2021 को नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर के तत्वावधान में बड़ामलहरा ब्लॉक की घुवारा तहसील के ग्राम कंचनपुर में ग्रामवासियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं ग्राम के परिसर में जगह जगह साफ सफाई हेतु कार्य किया गया और नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर से बड़ामलहरा ब्लॉक के एनवाईवी देवेन्द्र सिंह घोष द्वारा अपने गांव की सफाई एवं वृक्षारोपण के माध्यम से हरित गांव को बढ़ावा दिया गया। और सभी समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई  गई। तथा समस्त ग्रामवासियों को साफ सफाई रखने, अधिक से अधिक पौध रोपण करने, जल संरक्षण करने एवं स्वच्छता कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाजसेवी जगदीश सिंह घोष, रामेश्वर सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, गोलू सेन, अजय सिंह, आकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर के एनवाईवी देवेन्द्र सिंह घोष एवं सभी समाजसेवी उपस्थित रहे।