Translate

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

बटियागढ़। ट्राला ने मारी बाइक चालक को टक्कर घटना स्थल पर बाइक में सवार पति- पत्नी की मौत।


●  थाना बटियागढ के चेनपुरा बस स्टैंड की घटना।



//शकील मोहम्मद//

बटियागढ़(दमोह)। जिले के बटियागढ़ थानां क्षेत्र  के चैनपुरा वस स्टेण्ड पर ट्राला ने बाइक को टक्कर मारने से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौत की मौत हो गई है हादसा इतना खतरनाक था कि जहाँ बाइक के परखच्चे उड़ गए वही बाइक सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है बताया जाता है कि 

 घटनास्थल पर तिराहे होने के कारण वेलगम यातायात व्यवस्था की बजह से आए दिन सड़क हादसे होंते रहते है सड़क   हादसे बाइक सवार मृतक की पहचान बबलू पिता धनीराम लोधी निवासी मंगरोन उम्र 25 वर्ष बताई गई है

मृतक के चचेरे भाई किशन सिंह लोधी ने बताया कि बबलू लोधी बाइक से जा रहा था एवं ट्राला दमोह से बटियागढ़ की ओर आ रहा था इसी बीच चैनपुरा बस स्टैंड पर ट्राला एवं बाइक में टक्कर हो गई जिसमें चालक सवार पति पत्नी  की घटना स्थल पर मौत हो गई टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए एवं बाइक चालक बाइक समेत टाला के पहिए के नीचे आ गया वही महिला को जोरदार टक्कर लगने से सिर के चिथड़े चिथड़े उड़ गए पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बाधित आवागमन को चालू कराया एवं मृतक पति पत्नी के शवों को चार पहिया वाहन से  अस्पताल बटियागढ के लिए रवाना किया गया है सड़क हादसा इतना  खरतनाक था कि प्रत्यक्षदर्शियों के देखते ही रूह कांप गई थी।