एजेंसी इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की समाज विज्ञान अध्ययनशाला में द रॉबिन हुड़ के सौजन्य से विशाल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिस दौरान विश्वविद्यालय के प्रोक्टर श्री अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि "पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण वर्तमान में ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए भी बेहद अनिवार्य उद्देश्य बन चुका है।
तथा हमारी बढ़ती आवश्यकताओं और औद्योगिकीकरण के कारण पर्यावरण को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपायी पर्यावरण के प्रति जागरुकता और पौधारोपण कार्यक्रमों से ही पूर्ण की जा सकती है।
तो वही विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अनिल कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय के प्रांगण में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए विद्यार्थीयों से आग्रह किया।
एवं संस्था की विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा आचार्य ने इस अवसर पर विभाग की पर्यावरण संबन्धी गतिविधियों के विषय में जानकारी प्रदान की।
तथा इस पौधरोपण कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों ने पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए. अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर बल दिया।
जानकारी के मुताबिक इस पौधारोपण कार्यक्रम में द रोबिन हुड़ आर्मी के सौन्जन्य से 100 फलदार /औषधीय /झाड़ीदार पौधों का रोपण किया गया है।
