Translate

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

बम्होरी में आयोजित पंचकल्याणक के दौरान भगवान आदिनाथ का जन्म उत्सव हुआ संपन्न।

//रूपेश जैन (7247230761)//

बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्होरी सकल दिगंबर जैन समाज बम्होरी के द्वारा श्री 1008 जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।


बता दें कि इससे पंचकल्याणक का आयोजन आचार्य श्री 108 मिनिस्टर सागर जी महाराज के निर्देशन एवं पंडित पवन जी जैन मुरैना वालों के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

 जिस क्रम में सोमवार को  समकालीन महा आरती के पश्चात भगवान आदिनाथ की बाल कीड़ा के नाटिका का मंचन किया गया।