//विनोद उदेनिया//
बटियागढ़(दमोह)। छतरपुर-दमोह हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले निमन तिगड्डा के पास बड़ी चढ़ाई नामक स्थान पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है।
जिस कारण से ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि बड़ी चढ़ाई की घाट से अक्सर ऐसे हादसे सामने आते हैं मगर इसके बावजूद भी यहां पर प्रशासन द्वारा अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।