//शिवराम आठ्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम माड़िया बुजुर्ग में सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकायों के स्कूलों के कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चों को अक्टूबर और नबम्बर माह का अनाज वितरण आज मंगलवार को राधे कृष्ण स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती मीराबाई ठाकुर के द्वारा किया गया।
बता दें कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल प्रति दिवस प्रति बालक 100 ग्राम खाद्यान्न सामग्री का वितरित किया गया।