//अनेकांत जैन (8878477443)//
बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम नैनागिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के अन्तर्गत आज दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का विवाह उत्सव पूरी भक्ति भावना के साथ सम्पन्न हुआ।
जिस दौरान सभी ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ बस स्टैंड नैनागिर से भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकाली जो कि हनुमानगढ़ी मंदिर तक पहुंची जहां पर जजमान ने भगवान का भव्य स्वागत किया।
भगवान की जयमाल के साथ पांव पखारने की रस्म आदि क्रियाये सम्पन्न की गई, जिसमे श्रद्धालुओं ने बर्तन वस्त्र आदि भेंट किये।
बता दें कि कार्यक्रम के आयोजक युवमंडल नैनागिर है तथा इसका आयोजन कथाव्यास श्री गोपालशरण जी महाराज के सानिध्य कराया जा रहा है।