Translate

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

SDM राहुल सिलाड़िया के निर्देशन पर बकस्वाहा महाविधालय के समीप बनाये गए स्पीड ब्रेकर।

●  छात्रों, समाजसेवियों ने ज्ञापन सौप की थी ब्रेकरों की मांग।


//रुपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा से निकले स्टेट हाईवे क्रमांक 37 दमोह-छतरपुर रोड पर तेजी से गुजरते वाहन परेसानी का सबब बन चुके थे।

तथा इसी रास्ते में बीच में शासकीय महाविद्यालय स्थित है।

जिसके चलते हादसे की आशंका लगाए छात्रों ने वर्ष 2018 से लेकर अब तक कई बार ज्ञापन दिये.

तो वहीं गुहार भी लगाई कि महाविद्यालय के पास स्पीड ब्रेकर बनाये जाए ताकी तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों से राहत मिल सके और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

जिसके बाद अब बिजावर एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने स्पीड ब्रेकर बनवाये है।