//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी संभाग छतरपुर के बकस्वाहा वितरण केंद्र पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
जिस के संदर्भ में बकस्वाहा वितरण केंद्र में पदस्थ जेई श्री प्रदीप पटेल ने बताया कि जन समस्या निवारण शिविर के दौरान कुल 04 आवेदन आए हुए हैं जिनका मौके पर ही निराकरण कर दिया गया है. तथा शिविर के दौरान कुल ₹29350 के बकाया विद्युत बिल की वसूली की गई है।