(प्रतीकात्मक फ़ाइल फोटो)
//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में आज आई जांच रिपोर्ट में 03 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
जिसके संबंध में BMO डॉ ललित उपाधयाय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट के अनुसार बक्सवाहा क्षेत्र से कुल 03 कोरोना पॉजिटिव मामलें सामने आये हैं।
इसके आलावा BMO श्री उपाध्याय ने लोगों से घरों में ही सुरक्षित रहने की तथा मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
तथा उन्होंने कहा कि ऐसा अक्सर देखा जा रहा है कि लोग सेम्पलिंग नही करवा रहे हैं तो ऐसे में अगर कोरोना को हराना है तो सेम्पलिंग आवश्य करवाएं व 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोग कोविड-19 वेक्सीनेशन आवश्य करवायें।