//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साकीय सामग्री का वितरण क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के द्वारा करवाया गया।
जिसकी सामग्री मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन को भेंट की गई. जिस दौरान क्षेत्रीय विधायक के छोटे भाई गुड्डा भैया लोधी एवं विधायक प्रतिनिधि भरत चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी,नगर मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष देवकीनंदन गंधर्व के अलावा अन्य पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं तथा अस्पताल प्रबंधन की मौजूदगी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य बक्सवाहा के लिए मास्क, सैनिटाइजर,पीपीई किट,ग्लब्ज,बीपी इंस्ट्रूमेंट,ऑक्सीजन कंसेंटेटर मशीन सहित अन्य उपकरण व दवाइयां वितरित की गई है।
तथा क्षेत्रीय विधायक श्री लोधी ने दूरभाष के माध्यम से यह भी कहा कि किसी भी चिकित्सकीय सामग्री की कमी नही आने देगें।