Translate

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

बक्सवाहा में कोरोना का तांडव जारी...मिले 04 पॉजिटिव, BMO ने की पुष्टि।

(प्रतीकात्मक - फ़ाइल फोटो)

//राहुल जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में आई आज जांच रिपोर्ट के अनुसार बक्सवाहा के कुल 4 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिस के संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री ललित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट के अनुसार बक्सवाहा क्षेत्र के कुल 4 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

प्रथम मरीज उम्र 80 (M) निवासी वार्ड क्रमांक 01

द्वितीय मरीज उम्र 19 (F) निवासी ग्राम सैडारा

तृतीय मरीज उम्र 22 (M) निवासी ग्राम सैडारा 

चतुर्थ मरीज 17 (M) निवासी वार्ड क्रमांक 01

एवं इसके अलावा बीएमओ श्री उपाध्याय ने लोगों से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यक रूप से अपील की है। 


विशेष - कंटेंट कॉपी करने पर कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा-52 के तहत दंडनीय होगा।