//मनीष लोधी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मढ़देवरा में श्री श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज से शुरू हो गया है.
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।
जिस दौरान आज भव्य घाटयात्रा श्री भूलेश्वरी माता के मंदिर से शुरू होकर पूरे ग्राम में निकाली गई जिस दौरान श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
बता दें कि श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक पंडित श्री रमाकांत पटेरिया जी गरिमा मैं सानिध्य प्राप्त हो रहा है।