//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज 06 लोग कोरोना से जंग जीतकर वापिस घर लौटे है।
जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ ललित उपाध्याय ने बताया कि आज कुल 11 लोगों ने कोरोना परीक्षण करवाया है तो वहीं 06 लोंगो ने कोरोना से जंग जीती है, जिसके बक्सवाहा में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 65 हो गई है।